29 वर्षीय महिला को मुंबई में छेड़छाड़ व लूट का विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका गया
मुंबई में छेड़छाड़ और लूट का विरोध करने पर 29-वर्षीय महिला को दादर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से फेंकने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। घटना में महिला को कुछ चोटें आईं। रविवार रात की घटना पर पुलिस ने कहा, "शख्स ने महिला से छेड़छाड़ की और कैश से भरा उसका बैग छीन लिया था।"