29 साल के बॉक्सिंग कोच जोश पॉपर को डेट कर रही हैं 64 वर्षीय गायिका मडोना: रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी गायिका व गीतकार मडोना 29 वर्षीय बॉक्सिंग कोच जोश पॉपर को डेट कर रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पॉपर न्यूयॉर्क सिटी स्थित अपने जिम में 64 वर्षीय मडोना के 6 बच्चों में से एक को ट्रेनिंग देते हैं। गौरतलब है, हाल ही में मडोना और उनके बॉयफ्रेंड व मॉडल एंड्रयू डर्नेल अलग हुए हैं।