2900+ अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निवेशकों को हुआ ₹16 लाख करोड़ का फायदा
भारतीय शेयर बाज़ार में बुधवार को ज़ोरदार तेज़ी दिखी और सेंसेक्स 2946.32 अंक की बढ़त के साथ 77,562.90 जबकि निफ्टी 873.70 अंक उछलकर 23,997.35 पर बंद हुआ। इस उछाल से भारतीय निवेशकों को ₹16 लाख करोड़ से अधिक का फायदा हुआ है। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 27 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुई और टेक महिंद्रा आज की टॉप लूज़र रही।