29वीं मंज़िल से कूदकर यूपी में पूर्व IAS अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में पूर्व आईएएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा की बेटी ने रविवार को कथित तौर पर 29वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि 24 वर्षीय युवती कुछ दिन से मानसिक तनाव में थीं। 1995 बैच के आईएएस अधिकारी मुस्तफा ने इसी साल जून में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।