3,500 साल पुराना जार तोड़ने वाले 4 वर्षीय बच्चे को इज़रायल के म्यूज़ियम ने दोबारा बुलाया
इज़रायल के म्यूज़ियम ने 4-वर्षीय उस बच्चे को दोबारा म्यूज़ियम में आमंत्रित किया है जिसने गलती से 3,500 साल पुराना जार तोड़ दिया था। बकौल रिपोर्ट, बच्चे को टूटे जार को ठीक किए जाने के बाद उसे देखने और म्यूज़ियम टूर के लिए बुलाया गया। बच्चे की मां ने घटना को लेकर कहा, "(जार) क्षणभर में बर्बाद हो गया था।"