3 केमिकल पार्क बनाएगी सरकार, ₹3,030 करोड़ की योजना को मिली मंज़ूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 3 बड़े केमिकल पार्कों की स्थापना के लिए ₹3,030 करोड़ की नई योजना को मंज़ूरी मिली है। इसके ज़रिए भारत को रसायन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। ₹3,000 करोड़ साझा अवसंरचना व बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे जबकि ₹30-करोड़ प्रशासनिक व्यय के लिए हैं।