3 कमरे के फ्लैट का बिहार में एक महीने का बिजली बिल आया ₹6 करोड़
पटना (बिहार) में 3 कमरों वाले एक फ्लैट का एक महीने का बिजली बिल ₹6 करोड़ से अधिक आया है। बकौल उपभोक्ता, उनके फ्लैट में 3 एसी, 3 पंखे, 5 बल्ब और एक फ्रिज इस्तेमाल होता है। विभाग का कहना है कि ऑटोमैटिक रीडिंग वाला स्मार्ट मीटर कभी-कभी उल्टी रीडिंग ले लेता है जिसके चलते ऐसी गड़बड़ी होती है।