3 करोड़ की चल संपत्ति, ना गाड़ी,ना निजी वाहन, कैश भी बस इतना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा शासित राज्यों के करीब आधा दर्जन मुख्यमंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, कई केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार को वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।