3 घंटे तक विमान में इंतज़ार किया: विस्तारा की उड़ान के डायवर्ट होकर रद्द होने पर दीया मिर्ज़ा
दीया मिर्ज़ा ने शुक्रवार को मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के जयपुर डायवर्ट होने और बाद में रद्द हो जाने को लेकर शिकायत की है। ऐक्ट्रेस ने शनिवार सुबह 3-बजे ट्वीट किया, "3 घंटे विमान के अंदर इंतज़ार करने के बाद...उतरने को कहा गया...एयरपोर्ट अथॉरिटी या विस्तारा (एयरलाइंस) ने न कोई मदद की...न ही जवाब दिए...हमारे बैग कहां हैं?"