3 जुलाई को फोकस में रह सकते हैं ये शेयर, दिख सकती है बड़ी हलचल
मनी कंट्रोल के अनुसार, 3 जुलाई को 13 प्रमुख कंपनियों के स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। इसमें वेदांता, वोल्टास, इंडिगो, पतंजलि फूड्स, हिंदुस्तान ज़िंक, पवना इंडस्ट्रीज़, एवेन्यू सुपरमार्केट्स, कोरोमंडल इंटरनैशनल, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज़, नेस्ले इंडिया, इंडियन बैंक, ऑरोबिंदो फार्मा और ले लाविओर शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट, इसके पीछे बिज़नेस एक्सपेंशन, स्टॉक स्प्लिट, अधिग्रहण जैसे कई कारण हैं।