3 डॉक्टरों ने यूपी के हॉस्टल में महिला का कथित तौर पर किया गैंगरेप
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में एक महिला का गैंगरेप करने के आरोप में तीन डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, महिला ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद अगस्त में एक आरोपी डॉक्टर ने उसे मिलने बुलाया था जिसके बाद अस्पताल के छात्रावास में ले जाकर उसने और दो अन्य डॉक्टरों ने उसका गैंगरेप किया।