3 तलाक जैसे मुद्दों पर हम दोनों की राय मरते दम तक अलग रहेगी: ओवैसी को लेकर जावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर खुलकर बात की है। जावेद ने कहा, "ओवैसी एक पढ़े लिखे और दिलचस्प आदमी हैं...लेकिन कुछ मामलों में उन्हें अपना लोकसभा क्षेत्र संभालना पड़ता है। इस कारण पर्दा, तीन तलाक और हिजाब जैसे मुद्दों पर हमारी राय मरते दम तक एक नहीं हो सकती।"