3 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में लौटी बहार, सेंसेक्स ने सोमवार को 900+ अंकों की लगाई छलांग
शेयर बाज़ार में सोमवार को लगातार तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद तेज़ी दर्ज की गई। सेंसेक्स 938 अंक चढ़कर 75,502 पर जबकि निफ्टी 257 अंकों की तेज़ी के साथ 23,408 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 21 कंपनियां आज हरे निशान पर बंद हुईं। आज की तेज़ी से निवेशकों को करीब ₹68,000 करोड़ का फायदा हुआ है।