3 दिनों की गिरावट के बाद संभला शेयर बाज़ार, 639 अंक उछला सेंसेक्स व निफ्टी ने लगाई डबल सेंचुरी
भारतीय शेयर बाज़ार में पिछले 3 कारोबारी दिनों की भारी गिरावट के बाद सोमवार को तेज़ी दर्ज की गई। सेंसेक्स 639 अंक उछलकर 77,303 पर जबकि निफ्टी 194 अंक की बढ़त के साथ 24,092 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 23 कंपनियां आज हरे निशान पर बंद हुई जबकि निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स आज हरे निशान पर बंद हुए।