3 दिनों में पृथ्वी के पास से गुज़रेंगे हवाई जहाज़ व इमारत के आकार के 2 ऐस्टेरॉयड
नासा ने बताया है कि अगले 3 दिनों में 2 ऐस्टेरॉयड पृथ्वी के नज़दीक से गुज़रेंगे। इनमें से बिल्डिंग के आकार का ऐस्टेरॉयड 2024 RF 4,760,000 किलोमीटर की दूरी से 6 सितंबर को पृथ्वी के पास से गुज़रेगा। 7 सितंबर को हवाई जहाज़ के आकार का 2022 SR नामक ऐस्टेरॉयड 3,470,000 किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से जाएगा।