3 दिन तक कुछ न खाने से इंसान के शरीर पर क्या होगा असर?
जनरल मेडिसिन में एमडी डॉ. शिव कार्तिक रेड्डी के मुताबिक, 3 दिन तक खाना न खाने से इंसान का शरीर स्टोर हुए ग्लूकोज़ से एनर्जी लेता है और पहले 24 घंटों में यह ग्लाइकोजन समाप्त हो जाता है। इसके बाद शरीर गैर-कार्बोहाइड्रेट स्रोतों से ग्लूकोज़ बनाना शुरू कर देता है। तीसरे दिन स्टोर हुआ फैट ब्रेकडाउन होने लगता है।