3 दिन में ₹1 करोड़ नहीं कमा पाई अरशद वारसी की फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी': रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्टर अरशद वारसी और ऐक्ट्रेस मेहर की फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' 3 दिन में ₹1 करोड़ की कमाई का आंकड़ा नहीं छू पाई है। बकौल रिपोर्ट, ₹20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 3 दिनों में सिर्फ ₹68 लाख का कलेक्शन किया है। अभिषेक सक्सेना इस फिल्म के निर्देशक हैं।