3 दिन में एक करोड़ लोगों का BJP की सदस्यता लेना डिजिटल चमत्कार: अमित मालवीय
बीजेपी के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने गुरुवार को कहा कि तीन दिन के अंदर एक करोड़ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कहा, "यह एक डिजिटल चमत्कार है। बीजेपी के लिए इतना बड़ा आंकड़ा इसलिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि लोगों ने सदस्य बनाते समय स्वयं को सत्यापित भी किया है।"