3 दिनों में 15% लुढ़के जेट एयरवेज़ के शेयर, 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंचे
जेट एयरवेज़ के शेयर पिछले 3 दिनों में 15% लुढ़के और बुधवार को इसकी कीमत ₹65.55/शेयर पर पहुंच गई जो 52 हफ्ते का इसका सबसे निचला स्तर है। दरअसल, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा जेट एयरवेज़ की विमानन सुरक्षा प्रशिक्षण सुविधाओं को दी गई मान्यता वापस लिए जाने के बाद एयरलाइन की वापसी की योजना संकट में आ गई है।