3 नाबालिग लड़कों के प्राइवेट पार्ट में झंडू बाम लगाने के आरोपी को बॉम्बे HC ने दी बेल
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 3 नाबालिग लड़कों के प्राइवेट पार्ट में झंडू बाम लगाने और उन्हें निर्वस्त्र कर चमड़े की बेल्ट से पीटने के आरोपी शख्स को बेल दे दी है। पॉक्सो ऐक्ट के मामले में जेल में बंद आरोपी को लेकर कोर्ट ने कहा, "रिकॉर्ड में ऐसा कुछ नहीं है जिससे पता चल सके कि आरोपी की यौन इच्छा थी।"