3 प्रमुख शहरों के मुकाबले दिल्ली की हवा में है सबसे ज्यादा Mercury, स्टडी में हुआ खुलासा
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटरोलॉजी द्वारा की गई 6-वर्ष की एक स्टडी में पाया गया कि दिल्ली की हवा में पारा (Mercury) की मात्रा अहमदाबाद व पुणे से अधिक है। बकौल स्टडी, दिल्ली की हवा में औसतन 6.9±4.2 ng/m³ पारा मिला जबकि अहमदाबाद में यह 2.1±0.7 ng/m³ और पुणे में 1.5±0.4 ng/m³ रहा। किडनी-हार्ट के लिए पारा नुकसानदेह है।