3 पर 1 शेयर बोनस दे रही है सयाजी इंडस्ट्रीज़, शेयरों में लगा है अपर सर्किट
सयाजी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने पहली बार बोनस शेयर देने की घोषणा की है और ₹5 की फेस वैल्यू वाले 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर निवेशकों को दिया जाएगा। हालांकि, अभी रिकॉर्ड डेट का एलान नहीं हुआ है। गुरुवार को इसके शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा और बीएसई पर भाव ₹261.25 पर पहुंच गया।