3 फोन, लैपटॉप, FD के कागज़...ज्योति मल्होत्रा के घर से क्या-क्या ले गई पुलिस?
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता के मुताबिक, जांच एजेंसी की टीम ने उनके घर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों के साथ-साथ कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज़ब्त किए हैं। उन्होंने कहा, "पुलिस मेरे घर से बैंक संबंधी दस्तावेज़, एफडी के दस्तावेज़, 3 मोबाइल फोन, पासपोर्ट और लैपटॉप लेकर गई है।"