3 बार फोल्ड होने वाला फोन ला रहा है सैमसंग, इतनी हो सकती है कीमत
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग तीन बार फोल्ड होने वाले फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। अटकलें हैं कि कंपनी इस फोन को दक्षिण कोरिया में 29 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन की कीमत लगभग ₹2,50,000 से अधिक हो सकती है। इसके अलावा सैमसंग एआई स्मार्ट ग्लास भी पेश कर सकता है।