3 बच्चों की मां का बिहार में 24 साल के लड़के से चल रहा था अफेयर, भीड़ ने पकड़कर कराई शादी
भागलपुर (बिहार) में भीड़ ने पकड़कर 3 बच्चों की मां और उसके 24-वर्षीय प्रेमी की सड़क पर शादी करा दी है। महिला के अनुसार, उसका 5 साल से अफेयर था और उसने अक्टूबर में पति को छोड़ दिया था। बकौल रिपोर्ट्स, महिला का प्रेमी से विवाद हो गया था जिसके बाद भीड़ ने लड़के से उसकी मांग में सिंदूर भरवाया।