3 बीजेपी नेताओं ने कर्नाटक में विधायकी का टिकट दिलाने के नाम पर 'ठगे' ₹2.55 करोड़, केस दर्ज

कर्नाटक के कोट्टूर इलाके की पुलिस ने पूर्व बीजेपी ज़िला अध्यक्ष मोहन कटारिया समेत पार्टी के 3 नेताओं के खिलाफ एक रिटायर्ड इंजीनियर से ₹2.55 करोड़ ठगने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों ने रिटायर्ड इंजीनियर से राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान विजयनगर ज़िले में पार्टी का टिकट दिलाने का वादा कर ठगी की है।

Load More