3 भारतीय रिसर्चर्स ने OpenAI को किया हैक! आखिर कैसे एक iPhone फोटो से हुआ यह खेल?
तीन भारतीय रिसर्चर्स ने एक आईफोन फोटो के ज़रिए OpenAI के कम्युनिटी-फोरम में सुरक्षा खामी खोजी जिसके लिए उन्हें ₹5.7 लाख का इनाम मिला है। दरअसल, उन्होंने AI की मदद से फोटो-प्रोसेस करने वाली लाइब्रेरी में मौजूद कमी का फायदा उठाकर सर्वर पर कोड चलाने की क्षमता हासिल की और आगे कर्मचारी के ChatGPT व कोडेक्स-अकाउंट तक पहुंच बना ली।