3 माह पहले रची गई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या की साज़िश: मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस ने कहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की साज़िश 3 महीने पहले रची गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसकी योजना पुणे में बनाई गई थी, जहां से अपराधियों ने सिद्दीकी के घर और दफ्तर की कई बार रेकी की थी। साज़िश को अंजाम देने के लिए स्नैपचैट और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया गया।