3 महीने तक झांसा और उड़ा दिया ₹85 लाख का सोना; ठाणे की नौकरानियों की करतूत कर देगी हैरान
ठाणे (महाराष्ट्र) में 3 नौकरानियों ने एक बुज़ुर्ग को झांसा देकर ₹85.5 लाख का सोना चोरी कर लिया है। बकौल पुलिस, आरोपी महिलाओं ने अप्रैल-जून के बीच बुज़ुर्ग के घर से करीब 900 ग्राम सोने के आभूषण, बिस्किट और सिक्के चुराए। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिलाओं ने अपने रोज़मर्रा के काम करते हुए व्यवस्थित रूप से कीमती सामान चुराया।