3 महीने में 150% चढ़ा यह पैनी स्टॉक, लगातार 43वें दिन लगा अपर सर्किट
एवांस टेक्नोलॉजी के शेयर में मंगलवार को लगातार 43वें दिन 2% का अपर सर्किट लगा और यह अब तक अपने सबसे ऊंचे भाव ₹2.17/शेयर पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर 3 महीने में 150% चढ़ा है जबकि इससे पहले 1 अप्रैल को यह शेयर ₹0.52 के अपने 52-वीक लो पर था। यह शेयर आज तक तीन बार स्प्लिट हुआ है।