3 महीने में पटरियों पर अवरोधक रखने के 17 मामले सामने आए: राज्यसभा में रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि अगस्त से अक्टूबर के बीच रेलवे पटरियों पर अवरोधक रखने के 17 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने सुरक्षा समितियों की बैठकों, नियमित गश्त और स्थानीय समुदाय को जागरूक करने जैसे कदम उठाए हैं।