3 महीने के भीतर दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को बताया कि वह 3-महीने के भीतर दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "अपने आवास पर आइसोलेट रहूंगी...सभी (कोविड-19) प्रोटोकॉल का पालन करूंगी।" इससे पहले कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद 3-जून को प्रियंका भी इस बीमारी से संक्रमित हुई थीं।