3 माह तक केवल केक खाकर वज़न बढ़ाया, बिना एक्सरसाइज़ के वापस फॉर्म में आया: माधवन
अभिनेता आर माधवन ने बताया है कि अपना वज़न बढ़ाने के लिए वह 3 महीने तक केवल केक खाकर रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं केक से इनटॉलरेंट था इस कारण मेरा पूरा शरीर फूल गया। मेरे लिए झुककर जूतों के फीते बांधना भी कठिन था।" बकौल माधवन, उन्होंने बाद में बिना एक्सरसाइज़, रनिंग, सर्जरी या दवा खाए वज़न घटाया था।