3 राज्यों की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने 3 राज्यों की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को चुनावों का एलान किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, गोवा की 1, गुजरात की 3 और पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर होने वाले इन चुनावों के लिए 6 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और 24 जुलाई को मतदान होगा व उसी दिन मतगणना भी होगी।