3 राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 1,383.93 अंक चढ़कर 68,865.12 और एनएसई का निफ्टी 418.90 अंक चढ़कर 20,686.80 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद शेयर बाज़ार में यह बढ़त दर्ज हुई है। इस दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज़, अदाणी पोर्ट्स और बीपीसीएल के शेयर सर्वाधिक चढ़े।