3 लोगों ने असम में ट्यूशन से लौट रही लड़की का किया गैंगरेप, बिना कपड़ों के सड़क पर मिली
पुलिस ने बताया है कि असम के नागांव में ट्यूशन से लौट रही 14-वर्षीय लड़की का कथित तौर पर 3 लोगों ने गैंगरेप किया और पीड़िता बिना कपड़ों के सड़क पर अर्ध चेतन अवस्था में मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता की हालत गंभीर है। वहीं, स्थानीय लोगों ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन बंद का एलान किया है।