3 लोगों की यूएस में गोली मारकर की गई हत्या, संदिग्ध ने चुराई 'नमस्ते' स्टिकर वाली कार
पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) में दो अलग-अलग जगहों पर कम-से-कम 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध ने इसके बाद बंदूक की नोक पर एक नागरिक को कारजैक कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, शूटर पेंसिल्वेनिया की लाइसेंस प्लेट और दाहिने बंपर पर सफेद अक्षरों में लिखे 'नमस्ते' स्टिकर वाली होंडा सीआरवी लेकर भाग गया।