3 लोगों ने यूपी में 14 वर्षीय लड़की का किया गैंगरेप, हाथ-पैर बांधकर फेंका
घोसी (उत्तर प्रदेश) में 3 लोगों ने 14-वर्षीय लड़की का कथित तौर पर गैंगरेप किया और उसे हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ ने कहा, "पीड़िता के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।" बकौल नाथ, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।