3 वर्ष में 1700% से अधिक चढ़ें इस सरकारी डिफेंस कंपनी के शेयर
जहाज़-पनडुब्बियां बनाने वाली सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों ने निवेशकों को बीते 3 साल में 1,700% से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर की कीमत 9 दिसंबर 2021 को ₹271.45 थी और गुरुवार को कारोबार के दौरान इसके शेयर ₹4920.60 खुले। गौरतलब है, कंपनी का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹5,859.95 है।