3 वर्षीय छात्रा के डिजिटल रेप के मामले में अभिभावकों ने नोएडा के स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन
नोएडा (यूपी) में 3-वर्षीय छात्रा के डिजिटल रेप के मामले में शनिवार को अभिभावकों ने कैम्ब्रिज स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। बच्ची की मां के मुताबिक, आरोपी ने दो मौकों पर उसका यौन शोषण किया और एक टीचर ने पता चलने पर बच्ची से घर पर न बताने को कहा था। आरोपी कर्मचारी, टीचर और सिक्योरिटी इंचार्ज गिरफ्तार हुए हैं।