3 शादियां करने के बाद भी बेऔलाद था UP में 30+ छात्राओं का यौन शोषण करने वाला प्रोफेसर
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में पास कराने व नौकरी लगवाने के नाम पर 30 से अधिक छात्राओं का यौन शोषण करने वाला डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर कथित तौर पर 3 शादियां करने के बाद भी बेऔलाद था। आरोपी प्रोफेसर के मोबाइल से छात्राओं की कई तस्वीरें व कई अश्लील वीडियो मिले हैं और उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है।