3 सेकेंड में बदमाशों ने कारोबारी को 5 बार मारा चाकू, जान बचाने को 20 फीट तक भागा पीड़ित

भोपाल (एमपी) में सोमवार सुबह थाने से 100-मीटर की दूरी पर बदमाशों ने एक कपड़ा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश 3 सेकेंड में चाकू से ताबड़तोड़ 5 वार कर भागते दिखे जबकि कारोबारी पीठ पर चाकू लगने के बाद 20 फीट तक भागा। बकौल रिपोर्ट्स, चाकू कारोबारी की पीठ चीरते हुए फेफड़े तक पहुंच गया।

Load More