3 साल की बच्ची का रिश्ते के भाई ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थल में किया रेप, घटना कैमरे में कैद
उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) में एक 14-वर्षीय किशोर ने रिश्ते की 3-वर्षीय बहन को एक धार्मिक स्थल में ले जाकर रेप किया है। धार्मिक स्थल के संस्थापक ने सामान फैला देख सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो फुटेज देखकर अवाक रह गए। संस्थापक ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद किशोर को संरक्षण में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है।