3 साल तक बेटे को महिला ने नहीं खिलाए नूडल्स-चिप्स व चीनी, पहली बार ऑफर करने पर क्या हुआ?
इंस्टाग्राम पर एक महिला यूज़र ने बताया है कि जब उसने अपने बेटे के तीसरे जन्मदिन पर उसे पहली बार नूडल्स-चिप्स ऑफर किए तो बच्चे का रिऐक्शन देखकर वह हैरान रह गई। महिला ने बताया कि बच्चे ने कहा, "ये क्या होता है?" महिला ने तीन साल तक अपने बेटे को प्रोसेस्ड फूड, शुगर और जंक फूड नहीं खिलाया था।