3 साल बाद फिर बॉन्ड मार्केट में उतरी रिलायंस, ₹12,500 करोड़ जुटाने की तैयारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लगभग 3-साल बाद फिर से घरेलू बॉन्ड मार्केट में उतरने जा रही है। कंपनी 5-वर्षीय बॉन्ड के ज़रिए ₹12,500 करोड़ ($1.32 बिलियन) जुटाने की योजना बना रही है जिस पर 7.47% वार्षिक ब्याज मिलेगा। लोकल यील्ड में गिरावट के कारण डॉलर लोन के मुकाबले यह फंड सस्ता पड़ रहा है। निवेशक 18-सितंबर तक इसके लिए बोलियां लगा सकेंगे।

Load More