3 साल में आधी हो सकती हैं मार्केटिंग, फाइनेंस और HR टीमें: पालो ऑल्टो के CEO निकेश
पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के भारतीय मूल के बिलियनेयर CEO निकेश अरोड़ा ने कहा है कि AI के कारण अगले 3 वर्षों में मार्केटिंग, फाइनेंस और HR टीमों में लोगों की संख्या आधी हो सकती है। उन्होंने कहा, "ऐसा इसलिए है क्योंकि AI अब रोज़मर्रा के रूटीन कार्यों व प्रोसेस मैनेजमेंट को बहुत आसानी और तेज़ी से संभालने लगा है।"