दुनिया के अलग-अलग देशों में बढ़ती महंगाई और गतिरोधों के बीच वैश्विक मांग में आई गिरावट के कारण जून में चीन का निर्यात 3 साल के निम्नतम स्तर पर लुढ़क गया। जून 2022 के मुकाबले जून 2023 में चीन का निर्यात 12.4% लुढ़का। इसमें चीन से अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात में सर्वाधिक गिरावट देखी गई।