3 साल तक अपने किरदार को सीक्रेट रखना मज़ाक नहीं है: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर शांतनु
अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले ऐक्टर शांतनु माहेश्वरी ने कहा है कि 3-साल तक अपनी भूमिका को सीक्रेट रखना कोई मज़ाक नहीं है। बकौल ऐक्टर, "कोविड-19 के चलते रिलीज़ रुक गई...मेरे लिए इसे छिपाना मुश्किल हो गया था। दुनिया को बताना चाहता था कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं।"