भारत की एयर डिफेंस होगी और मज़बूत, ₹30,000 करोड़ की डील मंज़ूरी के करीब
भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा मज़बूत करने के लिए करीब ₹30,000 करोड़ की स्वदेशी QRSAM मिसाइल प्रणाली की डील अंतिम मंज़ूरी के करीब है। इसे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) से मंजूरी मिलनी बाकी है। BEL सिस्टम का एकीकरण करेगी, जबकि BDL मिसाइलों की आपूर्ति करेगी। यह प्रणाली लड़ाकू विमानों, हेलिकॉप्टरों और ड्रोन को निशाना बना सकती है।