30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त, कौनसे काम करने हैं ज़रूरी?
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30-अक्टूबर को जारी होगी जिससे 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ₹2,000 आएंगे। दिवाली से पहले मिलने वाले तोहफे का लाभ उठाने के लिए e-KYC, लैंड सीडिंग और बैंक खाते से आधार लिंक होना ज़रूरी है। अगर आपकी 23वीं किस्त रुकी थी तो वह भी इस बार खाते में आ जाएगी।